चांदपुर: चांदपुर के नूरपुर रोड पर एक फैक्ट्री में गड्ढे की खुदाई करते समय मलबे में दबकर मजदूर की मौत
चांदपुर के नूरपुर रोड स्थित एक फैक्ट्री में मजदूर गड्ढे की खुदाई कर रहे थे।मलबे की चपेट में आकर एक मजदूर की मौत हो गई। बताया जाता है कि इस घटना का पता शुक्रवार की शाम को चला। मृतक की पहचान रूकनपुर निवासी सुधीश के रूप में हुई।परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर जाम लगा दिया।शुक्रवार की रात 9:00 बजे तक जाम लग रहा।