मांझी: हाई टेंशन तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत
Manjhi, Saran | Jun 4, 2026 दाउदपुर थाना क्षेत्र के जैतपुर नयका टोला निवासी 20 वर्षीय अनूप राम की गुरुवार को हाई टेंशन विद्युत तार के चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक ललन राम का पुत्र था जानकारी के अनुसार अनुप राम मजदूरी करने के लिए जैतपुर तिवारी टोला गया था। जहां वह निर्माणधीन मकान की छत पर कार्य के दौरान 11 हजार वोल्ट तार के चपेट में आ गया और उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।