इगलास: इगलास वृहद पौधारोपण अभियान के तहत ग्रामीण अंचलों में उत्साहपूर्वक पौधरोपण किया गया
Iglas, Aligarh | Jul 12, 2026 इगलास वृहद पौधारोपण अभियान के तहत रविवार को नगर क्षेत्र और ग्रामीण अंचलों में उत्साहपूर्वक पौधरोपण किया गया। नगर पंचायत इगलास ने 600 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। समाजसेवी हरीश कुमार शर्मा और अधिशासी अधिकारी बृजेंद्र कुमार ने कर्मचारियों व सभासदों के साथ विभिन्न स्थानों पर पौधे रोपे। वहीं श्री शिवदान सिंह इंटर कालेज में पौधरोपण किया गया।