इटावा: कानपुर देहात में तैनात चकरनगर छिबरोली निवासी सिपाही संजय सिंह की कैंसर से हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
Etawah, Etawah | Apr 6, 2025 चकरनगर के चिबरोली निवासी यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर कानपुर देहात में तैनात संजय सिंह की सैफई पीजीआई में उपचार दौरान मौत हो गई। एक साल से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे, 4 महीने से अवकाश पर थे, रविवार को उनकी मौत की खबर मिलने के बाद बड़े पैमाने पर परिचित रिश्तेदार पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे जहां दोपहर करीब 1 बजे पुलिस ने पीएम कराया। मृतक के दो पुत्र है।