कथित छात्रावास की भूमि को लेकर रविवार को शहर में सियासी हलचल तेज हो गई। एनएसयूआई जिला अध्यक्ष ऋतिक पटेल अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और भू माफिया कब्जा छोड़ो कब्जा छोड़ो के नारे लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि छात्रहित से जुड़ी भूमि पर अवैध कब्जा किया जा रहा है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।