रविवार रात लगभग 9 बजे कुछ युवकों द्वारा अपने ही एक दोस्त का शव अस्पताल लाया गया जहाँ डॉक्टरों ने जाँच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया, मृतक घोरट नाका निवासी वीरेंद्र पिता सरमन पटेल बताया जा रहा है जो कि एक मेडिकल स्टोर पर काम करता था, रविवार को अपने दोस्त के गांव उसके जन्मदिन क़ी पार्टी में गया था, पार्टी में खाना खाने के बाद नहाया जिसके बाद तबियत बिगड़ गई थी