चूरू: कलक्ट्रेट में जलशक्ति मंत्रालय की योजनाओं की समीक्षा बैठक, पेयजल स्वच्छता और जल संरक्षण पर जोर दिया गया
Churu, Churu | Oct 29, 2025 चूरू जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा तथा जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार के केन्द्रीय नोडल अधिकारी रवि किरण की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में जल शक्ति अभियान—कैच द रेन एवं जनभागीदारी से संबंधी परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में अधिकारियों को पेयजल स्वच्छता, जल संरक्षण एवं जल जीवन मिशन से जुड़ी गतिविधियों में गति लाने के निर्देश दिए गए।