करपी: शहर तेलपा थाना में कन्हैया कुमार ने सोमवार को नए थाना अध्यक्ष के रूप में दिया योगदान
Karpi, Arwal | Sep 15, 2025 शहर तेलपा थाना में सोमवार को दोपहर 3:00 बजे नए थाना अध्यक्ष के रूप में कन्हैया कुमार ने अपना योगदान दिया ।इन्होंने बताया कि कानून व्यवस्था चुस्त एवं दुरुस्त रखा जाएगा ।फरार वारंटियों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। नए थाना अध्यक्ष का स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।