निज़ामाबाद: निजामाबाद थाना की पुलिस ने एक व्यक्ति के साइबर फ्राड से ₹8,190/-रुपए को कराया वापस,व्यक्ति ने पुलिस का आभार प्रकट किया
आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना की पुलिस ने एक व्यक्ति का साइबर फ्राड से आठ हजार एक सौ नब्बे रुपए को वापस कराया है। वही प्राप्त जानकारी के मुताबिक निजामाबाद थाना क्षेत्र के सीधा सुल्तानपुर गांव के निवासी तौसीफ जमाल ने बताया कि उसके खाते से 13, 06 ,2024 को 26 हजार 6 सौ रुपए कट गया था ।