बदनोर: आंधी-तूफान के बीच मोटरास में गिरा विशाल पेड़, बाल-बाल बचे राहगीर
Badnor, Ajmer | Jun 1, 2026
बदनोर। सोमवार शाम 7 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी, तूफान के साथ हुई बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। इस दौरान बदनोर उपखंड के मोटरास गांव में एक विशाल पेड़ धराशायी हो गया। घटना के समय आसपास लोगों की आवाजाही होने के बावजूद किसी प्रकार की जनहानि नहीं होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज हवाओं का असर इतना अधिक था कि