जबलपुर: रांझी व्हीकल मोड शराब दुकान पर देर रात खिड़की से बिक रही शराब, वीडियो वायरल
जबलपुर रांझी व्हीकल मोड स्थित शराब दुकान पर नियमों को ताक पर रखकर देर रात अवैध बिक्री का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दुकान बंद होने के बाद भी खिड़की से शराब बेचते साफ देखा जा सकता है। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि रात्रि के समय निर्धारित समय के बाद शराब दुकान का शटर बंद है, लेकिन पीछे की खिड़की से शराब शौकीनों को आसानी से