पन्ना: डायमंड पार्क-म्यूजियम का इंतजार, 30 करोड़ की दो परियोजनाएं फाइलों में कैद।
Panna, Panna | Jul 5, 2026 पन्ना को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने वाली ₹30 करोड़ की दो महत्वाकांक्षी परियोजनाएं—डायमंड पार्क और म्यूजियम—स्वीकृति के 16 माह बाद भी कागजों से बाहर नहीं आ सकी हैं। बजट और जमीन आवंटन के बावजूद धरातल पर काम शुरू नहीं हुआ है। स्थान परिवर्तन के कारण अब नया डीपीआर तैयार हो रहा है, जिससे पन्ना का विकास अधर में है।