मसौढ़ी: तारेगना रेलवे स्टेशन के पास 10.5 लीटर विदेशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार
Masaurhi, Patna | Jun 24, 2026 मसौढ़ी के तारेगना रेलवे स्टेशन के समीप करीब 9 बजे पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गया जिले के चाकंद निवासी 20 वर्षीय संतोष कुमार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की तलाशी के दौरान उसके बैग से 750 एमएल की 14 बोतलें बरामद की गई। पुलिस ने गिरफ्तार युवक को शराब समेत कब्जे में लेकर उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।