पन्ना: मुआवजे की राशि से संवरने वाला था भविष्य, रफ्तार के कहर ने पिता-पुत्र को सड़क हादसे में तोड़ी खुशियां
Panna, Panna | Apr 24, 2026 केन-बेतवा लिंक परियोजना के कारण विस्थापित हुए एक परिवार पर आज दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मझौली निवासी राम चरण और उनके पिता आशाराम, मुआवजे की राशि से जमीन देखने किशनपुर जा रहे थे, तभी अमरोनिया के पास एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हैं; पुत्र को रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।