टिकारी: माँ तारा जागरण महोत्सव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, महाप्रसाद वितरण के एक वर्ष पूर्ण होने पर हुआ भव्य आयोजन
Tikari, Gaya | Jun 24, 2026 टिकारी प्रखंड के केसपा ग्राम स्थित माँ तारा देवी मंदिर प्रांगण में माँ तारा सामाजिक उत्थान समिति के तत्वावधान में प्रत्येक मंगलवार को आयोजित महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम के एक वर्ष पूर्ण होने पर भव्य माँ तारा जागरण महोत्सव का आयोजन बुधवार को हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ तारा देवी की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। महोत्सव में सैकड़ों की भीड़ जुटी।