दरभंगा: राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क सुरक्षा को लेकर दरभंगा डीएम की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण बैठक, दिए कई निर्देश
माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के आलोक मे राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने,अवैध अतिक्रमण हटाने, अनधिकृत पार्किंग पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा हाईवे पेट्रोलिंग व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से दरभंगा DM कौशल कुमार एवं SSP जगुनाथ रेड्डी की संयुक्त अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। यह जानकारी गुरुवार की शाम 5 बजे दी गई।