कैराना नगर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि वह गोरखपुर में कपड़ा बेचने का काम करता है। घर पर उसकी पत्नी व बच्चे अकेले रहते हैं। कुछ दिन से उसकी बेटी के दांत में दर्द रहता था, जिस कारण उसकी बेटी बाजार बेगमपुरा में एक डेंटल क्लीनिक पर दवाई लेने जाती थी।