कदवा: डॉ. भीमराव अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत सौरीया महादलित टोला में शिविर का हुआ आयोजन
Kadwa, Katihar | Apr 20, 2025 सौरीया महादलित टोला में डॉ० भीमराव अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत रविवार को दिन के दो बजे शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में शिविर में स्वास्थ्य, शिक्षा, राशन कार्ड, आधार कार्ड, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, सड़क, नाला सहित अन्य की समस्या के निदान को लेकर काउंटर लगाया गया। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिजीत कुमार के अलावा कई अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।