मांझा: दानापुर गांव में संपत्ति विवाद के चलते दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, 8 लोग घायल
गोपालगंज जिले के माझा थाना क्षेत्र के दानापुर गांव में संपत्ति विवाद को लेकर शनिवार की सुबह 11:00 बजे दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। जिसमें आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर बताया जाता है कि संपत्ति विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई है।