शामली: धर्म बदलकर मुस्लिम बने शामली के आयुष मालिक की फिर से हिंदू धर्म में वापसी, शुरू की पूजा अर्चना
Shamli, Shamli | Jun 29, 2026 शामली के दवा कारोबारी देवराज मलिक के इकलौते बेटे आयुष मालिक द्वारा मुस्लिम धर्म कबूल करते हुए नाम मोहम्मद अली रखने और चांदनी नाम की मुस्लिम युवती से शादी करने का मामला पिछले दिनों जमकर प्रचारित हुआ था। आयुष के पिता देवराज द्वारा बेटे का धर्मांतरण कराने के आरोप में युवती और उसके पिता समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आयुष ने अब वापसी कर ली है।