थाना गोयरा पुलिस ने बुधवार की रात करीब 12 बजे के सिंगारपुर से एक आरोपी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। मवेशियों के बेड़ा के पास संदिग्ध की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी संजय यादव पिता हल्कू यादव, निवासी सिंगारपुर को पकड़कर उसके कब्जे से 315 बोर का देशी कट्टा और कारतूस बरामद किया। आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की।