खरगोन जिले के दोगांवा स्थित 60 साल पुराने वेदा पुल की एक प्लेट करीब डेढ़ फीट नीचे धंस गई है। शुक्रवार रात से ही पुल से गुजरने वाले वाहनों के कारण इसमें लगातार तेज कंपन महसूस किया जा रहा है। इस खतरनाक स्थिति के बावजूद रातभर में 10 हजार से अधिक हल्के, मध्यम और भारी वाहन जान जोखिम में डालकर इस पुल से गुजरे हैं।