पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा- बिहार की जनता को कोई भटका नहीं सकता
जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने पटना एयरपोर्ट पर मंगलवार को मीडिया से बातचीत करते हुए VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुकेश सहनी हमेशा सहनी समाज की बात करते हैं, लेकिन जब हक देने की बारी आई तो तीन में से एक भी सीट उन्होंने सहनी समाज को नहीं दिया। मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि बिहार की जनता को कोई भी भटका नहीं सकता है।