देवरी रेलवे फाटक: ओवरब्रिज निर्माण की धीमी गति से लग रहा है हर पल जाम
कटनी-दमोह रोड पर देवरी रेलवे फाटक पर बन रहे ओवर ब्रिज निर्माण की कछुआ चाल ने यातायात व्यवस्था को रेंगने पर मजबूर कर दिया है। निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार ने वाहनों चालकों की मुसीबत बढ़ा दी है तो वहीं निर्माण एजेंसी द्वारा सर्वसुविधायुक्त वैकल्पिक मार्ग भी नहीं बना गया है। सही मार्ग न होने के चलते देवरी फाटक में पल-पल भर में भीषण जाम लग रहा है।