गड़हनी: गड़हनी में दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक की मौत, तीन लोग बुरी तरह जख्मी
गड़हनी थाना क्षेत्र अंतर्गत गड़हनी अंगियांव रोड में शिवपुर गांव के समीप दो बाइक आमने सामने टकरा गई जिसमे एक बाइक सवार की मौत हो गई और तीन लोग बुरी तरह जख्मी है जिनको इलाज के लिये आरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है।मृतक चौरी थाना क्षेत्र के बेरथ गांव के रहने वाला बीरू कुमार है जो 21 वर्ष का बताया जा रहा है। गड़हनी पुलिस ने मृतक को पोस्टमार्टम के लिये आरा भेज दिया