जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र के बैरागी मोड़ के समीप दो बाईकों की टक्कर में बाइक सवार सीआईएसएफ जवान सहित तीन लोग जख्मी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। वही पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई हैं।