देवेंद्रनगर: ककरहटी के कुर्मियां वाले में शासकीय जमीन से अतिक्रमण हटाया गया, राजस्व विभाग, नगरीय प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की
शुक्रवार को सुबह 11बजे के लगभग देवेंद्र नगर तहसीलदार ज्योति राजपूत और नायब तहसीलदार कोमल सिंह चाढर एवं देवेंद्रनगर थाना प्रभारी राम हर्ष सोनकर और चौकी प्रभारी ककरहटी रतिराम प्रजापति और नगर परिषद ककरहटी के अमले ने मौके पर पहुंचकर लोगों द्वारा शासकीय जमीन पर अतिक्रमण कर लिया गया था जिसे प्रशासन ने आज शासकीय जमीन से जेसीबी चलाकर अतिक्रमण मुक्त कराया