पटियाली: गाज़ियाबाद में दर्दनाक हादसा: कार फ्लाईओवर से गिरी, भुजपुरा निवासी राकेश सिंह की मौत, बेटा प्रिंस घायल
सिढ़पुरा क्षेत्र के ग्राम भुजपुरा निवासी 42 वर्षीय राकेश सिंह की गाजियाबाद में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, जबकि उनका बेटा प्रिंस गंभीर रूप से घायल है। रविवार देर रात वे अपनी कार से मधुवन बापूधाम थाना क्षेत्र के जागृति विहार जा रहे थे। सोमवार सुबह तड़के गाजियाबाद फ्लाईओवर पर कार रेलिंग तोड़ती हुई 30 फिट नीचे जा गिरी। हादसे में पिता की मौत बेटा घायल हुआ।