बांधवगढ़: हेडलाइन:
सरकारी स्कूल में 'शाला विकास निधि' के नाम पर वसूली! अभिभावकों का हंगामा, डीईओ ने मांगी रिपोर्ट
शासकीय सज्जन उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्रों से शाला विकास निधि समेत विभिन्न मदों के नाम पर शुल्क वसूले जाने का मामला सामने आया है। अभिभावकों का आरोप है कि हाई स्कूल से हायर सेकेंडरी में प्रवेश के दौरान छात्रों से करीब 2350 रुपये तक की राशि ली जा रही है, जिसमें शाला विकास निधि, क्रीड़ा, स्काउट, रेडक्रॉस, परीक्षा और अन्य मद शामिल हैं।