रीठी: तेज आंधी-बारिश का कहर: बड़गांव में गिरे बिजली के खंभे, आपूर्ति ठप, सुधार कार्य जारी
Rithi, Katni | May 1, 2026 कटनी जिले के रीठी तहसील अंतर्गत बड़गांव क्षेत्र में तेज हवाओं और भारी बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। मौसम के इस अचानक बदले मिजाज के चलते गांव में कई बिजली के खंभे टूटकर गिर गए, जिससे पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। बिजली सप्लाई बंद होने के कारण ग्रामीणों को पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी।