एटा: हाईवे से खेत में पलटा बेकाबू कंटेनर, बकरी चरा रहे बुजुर्ग की मौत, कंटेनर के नीचे दबने से गई जान
Etah, Etah | Jun 24, 2026 एटा मलावन थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर के पास बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बकरी चरा रहे बुजुर्ग की जान चली गई। तेज रफ्तार कंटेनर अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे खेत में जा पलटा और खेत में मौजूद बुजुर्ग को अपनी चपेट में ले लिया,घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दोजीराम नि.ग्राम अकबरपुर,खेत में बकरियां चरा रहे थे घटना में दबाकर दर्दनाक मौत हो गई।