धामपुर: स्योहारा में ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत, युवक अपनी बुआ के घर रसोई गैस सिलेंडर देकर लौट रहा था
रविवार के दोपहर करीब 12:00 स्योहारा में धामपुर मार्ग पर मंसूर सराय में एक ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिसमें बाईक सवार शेरकोट निवासी मोहसिन की मौत हो गई जबकि उसका साथी इमरान बाल बाल बच गया। मोहसिन अपनी बुआ के घर रसोई गैस सिलेंडर देकर वापस लौट रहा था इसी दौरान हादसा हो गया।