बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया जा रहा है। इसी क्रम में श्रीनगर थाना की पुलिस ने सोमवार की रात करीब 9:30 बजे क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च में थाना अध्यक्ष अमित कुमार पाल स्वयं पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। उन्होंने लोगों से अपील की कि मंगलवार की सुबह 7:00 बजे से मतदान की प्रक्रिया आरंभ होगी।