अनूपपुर: नर्मदा घाटों पर साबुन-सर्फ पर जुर्माने की मांग, “नर्मदा पुलिस” बनाने उठी आवाज
अमरकंटक स्थित मां नर्मदा उद्गम स्थल को प्रदूषण मुक्त बनाए जाने की मांग को लेकर कांग्रेस धर्म एवं मंदिर पुजारी प्रकोष्ठ ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नर्मदा में गंदे नाले, डिटर्जेंटयुक्त पानी व कचरा मिलने पर चिंता जताते हुए घाटों पर जुर्माना व्यवस्था, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और “नर्मदा पुलिस” जैसी निगरानी टीम गठित करने की मांग की गई।