मुज़फ्फरनगर: अनियंत्रित कार खेत में गिरकर आग का गोला बनी, चालक ने कूदकर बचाई जान, कार जलकर राख हुई
मुज़फ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र के लालूखेड़ी गांव में बड़ा हादसा होते-होते टल गया।खेत में गिरी टाटा नेक्शन कार अचानक आग का गोला बन गई। चालक हिमांशु ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत कार से कूदकर अपनी जान बचाई।देखते ही देखते पूरी कार धू-धू कर जलने लगी और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई,लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी