गभाना: गभाना में राजा दीपेंद्रराज सिंह को अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ा जनसैलाव, शोक में बंद रहे बाजार
गभाना में राजपरिवार के जूनियर स्टेट के मुखिया राजा दीपेंद्रराज सिंह को अंतिम विदाई देने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई, जिसके चलते कस्बे के लाखा बाजार समेत अन्य बाजार पूरी तरह बंद रहे। आपको बता दें कि राजा दीपेंद्र राज सिंह का सोमवार को लंबी बीमारी के चलते दिल्ली में निधन हो गया था।