जसीडीह औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार सुबह 11:00 बजे जमीन दखल दिलाने गए पुलिस पदाधिकारी व जियाडा कर्मी के समक्ष ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। जिसके बाद पुलिस प्रशासन को ऐतिहातन के तौर पर भारी संख्या में पुलिस जवानों की तैनाती की गई और जमीन की घेराबंदी कराई गई। मौके पर देवघर एसडीओ रवि कुमार ने बताया कि जमीन का अधिग्रहण 1974 में कर लिया गया था ।