मड़िहान: मड़िहान थाना क्षेत्र के पटेवर गांव में दोस्तों संग नहाने गए किशोर की तालाब में डूबने से हुई मौत, घर में मचा कोहराम
मड़िहान थाना क्षेत्र के पटेवर गांव में सोमवार की दोपहर 12:00 बजे 15 वर्षीय किशोर की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान शेष प्रकाश 15 वर्ष पुत्र राजेश भारती के रूप में हुई है शेष प्रकाश अपने दोस्तों के साथ गांव के तालाब में नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन। डूबने से उसकी मौत हो गई।