सांगानेर: जयपुर में बड़ी चौपड़ पर मुहर्रम जुलूस में ताज़िये के गुम्बद में लगी आग, दमकल कर्मियों ने टाला बड़ा हादसा
जयपुर शहर के बड़ी चौपड़ क्षेत्र में मुहर्रम के जुलूस के दौरान बीती रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। प्रसिद्ध 'कुरैशियान के ताज़िये' को घुमाते समय उसके गुम्बद में अचानक आग लग गई, जिससे मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, दमकल कर्मियों की तत्परता से कार्रवाई के बाद आग पर तुरंत काबू पा लिया गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।