1 फरवरी से गुप्ता ग्राउंड में लगने वाले प्रसिद्ध राम जी बाबा मेले की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। नगर पालिका ने शुक्रवार को करीब 12 बजे मेले के लिए दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया आरंभ की। नगर पालिका के अधिकारियों ने बताया कि पहले जिन दुकानदारों को बीते वर्ष दुकान आवंटित की गई थी, उन्हें इस वर्ष भी प्राथमिकता दी जा रही है।