हरदोई: खाना मांगा और अचानक महिला की हो गई मौत, बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल, राजू ने किया अंतिम संस्कार का प्रबंध
Hardoi, Hardoi | Jan 13, 2026 कई दिन से बीमार महिला को उसके पति ने मेडिकल कालेज में इलाज के लिए भर्ती कराया। इलाज के दौरान महिला ने खाना मांगा पति खाना लेने गया इतने में महिला की मौत हो गयी। महिला के दो बेटे चिल्लाकर मां मां कहते रहे और पूरी रात मर्चरी के बाहर रोते बिखलते रहे। सनजसेवी राजवर्धन राजू ने महिला के अंतिम संस्कार का प्रबंध किया।