सिकंदरा: सिकंदरा के पीरहिंडा के पास ट्रक की चपेट में आने से बिजली मिस्त्री की हुई मौत
Sikandra, Jamui | Jun 10, 2026 सिकंदरा प्रखंड के पिरहिंडा गांव के समीप मंगलवार देर रात 12 बजे के करीब अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से पुरानी चौक निवासी 30 वर्षीय बिजली मिस्त्री मिथुन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वह बाइक से किसी कार्य से जा रहे थे। हादसे के बाद चालक ट्रक सहित फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया है। मिथुन अपने पीछे पत्नी और तीन बेटियों को छोड़ गया