जीरकपुर के रहने वाले एक बुजुर्ग से चाकू की नोक पर लूट करने वाले आरोपियों का माफी मांगते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में आरोपियों ने कहा कि आगे से ऐसा काम नहीं करेंगे और भविष्य में कभी गलती नहीं होगी। उन्होंने नाक रगड़कर माफी भी मांगी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में चंडीमंदिर थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है।