शाजापुर: व्यास नर्सिंग होम के बाहर दुपाड़ा रोड पर ‘जल मंदिर’ का शुभारंभ, जल संरक्षण की पहल
शाजापुर के दुपाड़ा रोड पर स्थित व्यास नर्सिंग होम के बाहर जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ‘जल मंदिर’ का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।इस दौरान सभी उपस्थित जनों ने जल संरक्षण का संकल्प लिया और जल गंगा संवर्धन अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।