घिरोर: घिरोर में हृदय गति रुकने से 38 वर्षीय लहसुन व्यापारी की हुई मौत, नगर में शोक की लहर दौड़ी
घिरोर के मोहल्ला मैन रोड निवासी लहसुन व्यापारी और व्यापार मंडल के मंत्री रहे अमित गुप्ता पुत्र उमेश चंद्र गुप्ता का आज सुबह हृदय गति रुक जाने के कारण उनका निधन हो गया अमित गुप्ता लहसुन की आढ़त उमेश गार्लिंक कंपनी के नाम से घिरोर नवीन मंडी में चल रही है व्यापारी के निधन की सूचना पर नगर में शोक की लहर दौड़ गई