28 वर्षीय आयुष जन्म से ही सेरेब्रल पाल्सी जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं. इस बीमारी के कारण वह न तो ठीक से बोल सकते हैं, न चल सकते हैं और न ही हाथों से कोई काम कर सकते हैं. उनकी पूरी जिंदगी एक पैर की दो उंगलियों के सहारे आगे बढ़ी. लेकिन, मां सरोज ने बेटे की इस स्थिति को कभी उसकी कमजोरी नहीं बनने दिया.