लखनऊ के सीतापुर रोड स्थित इटौंजा टोल प्लाजा के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी। कार में सवार लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।