बारा: कांटी गांव में बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण, लोगों में उत्साह का माहौल
Bara, Allahabad | Apr 14, 2026 विकास खंड जसरा के ग्राम पंचायत कांटी में आज मंगलवार सुबह बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का भव्य अनावरण किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक बारा डा. वाचस्पति और कार्यकर्ता के साथ स्थानीय लोग व जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब के विचारों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।