नानपारा: रेहुवा मंसूर गांव निवासी रोली की पहले करवा चौथ में ही मांग हुई सूनी, तीन माह पूर्व हुआ था विवाह
करवा चौथ व्रत और पूजन सुहागिन महिलाएं अपने पतियों की दीर्घायु के लिए करती हैं। जिसमें पत्नी पूरा दिन व्रत रहने के बाद शाम को सज संवरकर पूजा कर छलनी में पति के चेहरे का दीदार करती हैं । लेकिन यह पर्व रेहुआ मंसूर गांव निवासी रोली मिश्रा के किस्मत में नहीं है। नियत को कुछ और ही मंजूर था।