नानपारा: मूर्तिहा थाने की पुलिस ने ककरहा स्टेशन के पास से दहेज प्रताड़ना के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा
पुलिस अधीक्षक बहराइच के निर्देश पर मूर्तिहा थाने की पुलिस ने रविवार शाम 5 बजे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक भोले पुत्र स्वर्गीय पुजारी निवासी ककरहा को उपनिषद सुरेश पाल हेड कांस्टेबल जनार्दन यादव ने गिरफ्तार किया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि आरोपी पर दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज है।